BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » बैटरी वाली कार में ब्लास्ट से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

बैटरी वाली कार में ब्लास्ट से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

बैट्री वाली कार लेना कितना ख़तरनाक साबित हो सकता है इसका जीता जागता प्रमाण सामने आया है जिसमें कार के चार्जिंग प्वाइंट के बाद कार में ब्लास्ट होने से घर में पड़े सिलेंडर फट गए जिसमें परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

इंदौर के प्रीति नगर में ईवी चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किंग ने देखते-देखते बड़ी आग का रूप ले लिया और पूरे घर में फैलकर अंदर रखे सिलिंडरों को भी चपेट में ले लिया। एक के बाद एक सिलिंडर फटने लगे और आग और बढ़ती चली गई। इस बीच घर के अंदर मौजूद लोग जब तक जान बचाने के लिए कोई कोशिश करते तब तक लपटों के बीच घिर चुके थे। आग इतनी तेजी से फैली की 8 लोग उसमें जिंदा ही जल गए और तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए

इंदौर में हुए इस हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह बात सामने आई है कि रात में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी, इसी दौरान अल सुबह 4 बजे के करीब इसमें चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किंग हो गया। आग फैली और उसने पूरे घर को चपेट में ले लिया। घर के अंदर एक साथ रखे एलपीजी सिलिंडरों ने इसे और बढ़ा दिया। सिलिंडरों में धमाके के साथ आग और फैलती गई।