BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » हर तरफ़ युद्ध-पाकिस्तान ने किया अस्पताल पर अटैक-400 मरीज़ों की मौत

हर तरफ़ युद्ध-पाकिस्तान ने किया अस्पताल पर अटैक-400 मरीज़ों की मौत

BURNING NEWS✍️

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए हवाई हमले में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की आशंका है. तालिबान सरकार ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराया है.

अफ़ग़ान तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि सोमवार शाम अस्पताल पर हमला हुआ, जिसमें कुछ लोगों की मौत हुई और कई घायल हो गए.

पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने अस्पताल को निशाना बनाने से इनकार किया है. मंत्रालय का कहना है कि हमले में काबुल और पूर्वी अफ़ग़ान प्रांत नंगरहार में सैन्य ठिकानों और ‘आतंकवादी ठिकानों’ को निशाना बनाया गया।

पाकिस्तानी सेना ने आज शाम (सोमवार) लगभग 9 बजे ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमला किया. यह 2000 बेड का अस्पताल है जहां नशे की लत से जूझ रहे मरीजों का इलाज किया जाता है। उन्होंने आगे लिखा, “हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है और बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है. अब तक करीब 400 लोगों की मौत और लगभग 250 लोगों के घायल होने की सूचना है. राहत दल मौके पर मौजूद हैं. वे आग पर काबू पाने और मलबे से शव निकालने का काम कर रहे हैं.