BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » National » नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर-गायब हुआ गैस सिलेंडर!

नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर-गायब हुआ गैस सिलेंडर!

BURNING NEWS✍️

डबल इंजन” का दावा करने वाली भाजपा सरकार अब आम जनता के लिए “ट्रबल इंजन” बन चुकी है। रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों और शहर में पैदा की जा रही गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर, आज आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ ने सेक्टर-17 प्लाज़ा (नीलम सिनेमा के सामने) केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोल किया। प्रदर्शन में आप कार्यकर्ताओं और आम जनता का भारी हुजूम उमड़ा, जिन्होंने  “नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर  गायब हुआ गैस सिलेंडर” के गगनभेदी नारों से पूरे प्लाज़ा को गुंजा दिया।

रसोई पर सर्जिकल स्ट्राइककर रही है मोदी सरकार

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आप नेताओं ने भाजपा पर सीधा और तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो भाजपा नेता विपक्ष में रहते हुए 400 रुपये के सिलेंडर पर सड़कों पर बैठकर छातियां पीटते थे, आज वे 1000 पार कर चुके सिलेंडर पर गूंगे और बहरे हो चुके हैं। मोदी सरकार ने आम आदमी की थाली और महिलाओं के घर के बजट पर सीधे सर्जिकल स्ट्राइककर दी है। एक तरफ महंगाई से जनता की कमर टूट चुकी है, तो दूसरी तरफ अब गैस की सप्लाई रोककर जानबूझकर किल्लत (आर्टिफिशियल शॉर्टेज) पैदा की जा रही है, ताकि पूंजीपतियों की जेबें भरी जा सकें।

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को खुली चेतावनी दी है कि यह प्रदर्शन सिर्फ एक झांकी है। अगर गैस सिलेंडर की कीमतों पर तुरंत लगाम नहीं लगाई गई और शहर में सप्लाई व्यवस्था सुचारू नहीं हुई, तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर इस आंदोलन को और उग्र करेगी और भाजपा नेताओं का घर से निकलना मुश्किल कर दिया जाएगा।

इस रोष प्रदर्शन में पूर्व मेयर कुलदीप कुमार, काउंसलर हरदीप सिंह, जनरल सेक्रेटरी सन्नी औलख, अंजू कट्याल, योगेश ढींगरा, जसबीर सिंह लाडी, शादाब राठी, ललित मोहन, मेवा राम और स्टेट मीडिया इंचार्ज विक्रांत ए. तंवर मौजूद रहे। शिशुपाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे।