BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
घरेलू सिलेंडरों की कमी के बीच मान सरकार ने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की है सीएम मान ने कहा कि पंजाब भर में सिलेंडरों की क़िल्लत के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पर केंद्र सरकार मात्र बयान जारी कर रही है कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है जबकि सच्चाई कोसों दूर है। वहीं पंजाब भर गैंस एजेंसियाँ वाले भी उपभोक्ताओं को मूर्ख बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। लोगों को पहले से कहा जाता है कि सिलेंडर ख़ाली लेकर एजेंसी आओ ओर भरा हुआ ले जाओ ओर जब लोग ख़ाली सिलेंडर लेकर एंजेसी जाते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि सिलेंडर आपके घर में ही आएगा जिससे उपभोक्ता को बिना सिलेंडर के ही कई चक्कर लगवाएँ जा रहे है। वहीं रेहडी पर फास्ट फूड,चाय,पकौड़े,जलेबी आदि वालो को ब्लैक में गैस सिलेंडर मिल रहे है जो सरेआम क़ानून की धज्जियाँ उड़ाकर घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे है।









Users Today : 682