BURNING NEWS✍️
जालंधर सेंट्रल हलके में विकास कार्यों को गति देते हुए हलका इंचार्ज नितिन कोहली द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई। इन परियोजनाओं से क्षेत्रवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान वार्ड नंबर 11 के गणेश नगर में लगभग 30.34 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्क का उद्घाटन नितिन कोहली द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू, विक्की तुलसी, अमरदीप सिंह किंनू तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे। क्षेत्रवासियों ने पार्क निर्माण पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बच्चों और बुजुर्गों को सैर और मनोरंजन के लिए बेहतर स्थान मिलेगा।
इसके साथ ही वार्ड नंबर 11 के ढिलवां शिव पुरी क्षेत्र में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण कार्य भी शुरू करवाया गया, जिससे स्थानीय लोगों को सामाजिक और जनहित कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा वार्ड नंबर 19 में लाडोवाली रोड पर करीब 25.22 लाख रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य भी शुरू किया गया। इस मौके पर वार्ड इंचार्ज डॉ. राजेश बब्बर और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता राम मूर्ति और इलाके के सभी निवासी मौजूद थे।
इस अवसर पर नितिन कोहली ने कहा कि जालंधर सेंट्रल के प्रत्येक इलाके में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़कों, पार्कों और अन्य जनहित परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि उनका विजन जालंधर सेंट्रल को स्वच्छ, आधुनिक और सुविकसित क्षेत्र के रूप में विकसित करना है, जहां हर मोहल्ले तक विकास पहुंचे और लोगों को बेहतर जीवन सुविधाएं मिलें।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भी जालंधर सेंट्रल में इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे।









Users Today : 778