BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में गलत साइड से आ रही टाटा सफ़ारी गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी, टककर के बाद एक युवक की मौके पर मौत हो गई, घटना जालंधर के काला सिंघा रोड की है।
शहर के काला सघियां देर रात एक तेज रफ्तार सफारी कार ने सामने आ रहे एक बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर बैठे युवक सात से दस फीट ऊपर उछले और जोर से जमीन पर जा गिरे। हादसे के दौरान वहां से पैदल जा रही महिलाएं और एक बच्ची बाल बाल बची और सारी घटना वहां पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया। लोगों ने एंबुलेंस को फोन करके घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर एक युवक बिल्कुल ही बेसुध हो गया और दूसरे युवक की दोनो टांगें फ्रैक्चर बताई गई।
घटनास्थल पर मौजूद अमरीक सिंह ने बताया कि सफारी कार में दो लोग सवार थे और कार घांस मंडी की ओर से काला सघियां रोड की ओर कार जा जा रहीं थी। उसी दौरान कार चालक ने सामने आ रहे बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान बाइक सवार युवक उछल कर जमीन पर गिरे और हादसे के दौरान दोनों की हालत गंभीर हो गई, जिन्हें लोगों एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। उसने बताया कि रात को अक्सर गाड़ियां तेज रफ्तार में निकलती है उन्होंने कई बार इलाके में स्पीड ब्रेकर बनाने की माँग की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं रो रही। थाना भार्गव कैंप की पुलिस कार सवार युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई और जांच में जुट गई।









Users Today : 624