BURNING NEWS✍️
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब के पूर्वी तट पर स्थित Ras Tanura Oil Terminal पर एक बार फिर ड्रोन हमला हुआ है। यह टर्मिनल दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यात केंद्रों में गिना जाता है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की अहम कड़ी है यह कुछ ही दिनों में दूसरी घटना है, जिसने वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक रास तनुरा परिसर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल गिरा।
इससे पहले सोमवार को ड्रोन हमले के बाद कॉम्प्लेक्स अस्थायी रूप से बंद किया गया था। नुकसान और संचालन पर असर को लेकर अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह सुविधा Saudi Aramco संचालित करती है और सऊदी कच्चे तेल के बड़े हिस्से का निर्यात यहीं से होता है। रास तनुरा, Saudi Aramco का प्रमुख निर्यात टर्मिनल है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल एशिया, यूरोप और अमेरिका को भेजा जाता है।विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के हमले तेल कीमतों में उछाल ला सकते हैं और पहले से अस्थिर बाजार को और हिला सकते हैं।









Users Today : 17