BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में सरकारी स्कूल की टीचर पर पुलिस ने एफ़आइआर दर्ज कर दी है, आरोप है कि लड़की ने टीचर से परेशान होकर घर आकर सुसाइड कर ली थी। जालंधर के नूरपुर में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में
सुसाइड मामले में पुलिस ने टीचर पर FIR दर्ज कर ली है। मंगलवार को स्टूडेंट्स के परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर प्रदर्शन किया। सुसाइड करने वाली स्टूडेंट खुशप्रीत की मौसी ने आरोप लगाया कि टीचर ने मर्डर किया है, उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की पर स्कूल में चोरी का आरोप लगाकर पीटा गया ओर उसे कमरे में बंद किया गया। जिसके बाद लड़की ने घर जाकर सुसाइड किया इसी मामले में पुलिस ने महिला टीचर पर एफ़आइआर दर्ज कर दी है।









Users Today : 783