BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर के संतोखपुरा में सरकारी डाक्टर यशपाल के घर के बाहर गोलियाँ चलाने वाले युवकों को पुलिस ने देर रात अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने आरोपियों से दे पिस्तौल भी बरामद किए है। आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह पुत्र जसजीत सिंह
निवासी जंडियाला गुरू अमृतसर व लव प्रीत पुत्र कुलवंत निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि डीसीपी मनप्रीत ढिल्लो की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने गोलिया चलाने वाले युवकों को ट्रेस कर उन्हें काबू किया है सूत्रों के अनुसार गोली चलाने वाले युवकों ने किसी के कहने पर ये वारदात को अंजाम दिया था। जिनसे पूछताछ के बाद ओर भी खुलासे होंगे।









Users Today : 780