BURNING NEWS✍️
अमेरिका इज़राइल के द्वारा मिलकर इरान पर हमले करने के बाद इरान बोला अब कोई समझौता नहीं होगा, खून की आख़िरी बूँद तक लड़ते रहेंगे, वहीं ट्रंप ने कहा कि अगर युद्ध लंबा चला तो हमार बहुत से सैनिक मारे जाएगेँ। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान के साथ युद्ध चार हफ्ते चलेगा। उन्होंने दावा किया है कि ईरान की जालिम मिलिट्री कमांड खत्म कर दी गई है। इसके अलाव उन्होंने अलग अलग प्रतिक्रियाओं में बताया है कि अभी तक ईरान के 48 टॉप अधिकारी मारे गए हैं और अब तक नौ जंगी जहाज तबाह हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन “तय समय से पहले” चल रहा है। इस युद्ध में अभी तक अमेरिका के 3 सैनिक मारे गये हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध की पूरी टाइमलाइन बताई है और कहा है कि उन्हें अभी और भी मौतें होने की उम्मीद है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने डेली मेल से बात करते हुए कहा कि “यह हमेशा चार हफ्ते की प्रक्रिया रही है। हमने सोचा था कि इसमें चार हफ्ते या उसके आस-पास का समय लगेगा।” उन्होंने कहा कि “ईरान एक बड़ा देश है और इसमें चार हफ्ते लग सकते हैं।” ईरान के पलटवार में 5 अमेरिकी सैनिक गंभीर घायल भी हुए हैं। ये सभी सैनिक कुवैत में हुए हमले में घायल हुए हैं। अमेरिकी सेना ने कहा है कि “परिवार वालों को जानकारी देने के बाद शहीद सैनिकों की जानकारी उनकी तस्वीरों के साथ सार्वजनिक की जाएगी।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ईरान युद्ध एक महीने चलेगा
ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि “इस समय लड़ाकू अभियान पूरी ताकत से जारी है और ऐसा तब तक होता रहेगा जब तक मिशन पूरे नहीं हो जाते।” ट्रंप ने कहा कि “हमारे मकसद बहुत मजबूत हैं।” बाद में अपने फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो घर से एक वीडियो में ट्रंप ने कहा कि “हमारे जैसी मिलिट्री कभी नहीं रही। अब हम उस मिलिट्री का इस्तेमाल अच्छे कामों के लिए कर रहे हैं।” इस साल की शुरुआत में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की बेरहम कार्रवाई में कई हजार प्रदर्शनकारी मारे गए थे। ट्रंप ने आगे कहा कि “मैंने आपसे एक वादा किया था और मैंने वह वादा पूरा किया। बाकी आप पर है।”









Users Today : 20