BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » केबिनेट मंत्री पंजाब श्री मोहिंदर भगत ने अरविंद केजरीवाल को बरी होने पर दी बधाई, गुलदस्ता भेंट कर जताई खुशी

केबिनेट मंत्री पंजाब श्री मोहिंदर भगत ने अरविंद केजरीवाल को बरी होने पर दी बधाई, गुलदस्ता भेंट कर जताई खुशी

BURNING NEWS✍️

पंजाब सरकार के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के आबकारी मामले में बरी होने पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर मोहिंदर भगत ने कहा कि यह फैसला सच्चाई और न्याय की जीत है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हमेशा ईमानदार राजनीति और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी है। न्यायालय के निर्णय से यह सिद्ध हो गया है कि सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता।

मंत्री भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनसेवा और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। विरोधियों द्वारा लगाए गए आरोपों के बावजूद पार्टी नेतृत्व ने जनता के हितों के लिए निरंतर कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा और वे दोगुनी ऊर्जा के साथ जनता की सेवा में जुटेंगे।

इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उल्लास से भरपूर रहा।

मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रहेगी और विकास की राह पर मजबूती से आगे बढ़ेगी।