BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » इरान ने दुबई पर फैंकी 137 मिसाइले-209 ड्रोन,एयरपोर्ट पर मची अफ़रातफ़री -कतर,दोहा,बहरीन सहित अरब देशों में मँडराया लोगों की जान का खतरा

इरान ने दुबई पर फैंकी 137 मिसाइले-209 ड्रोन,एयरपोर्ट पर मची अफ़रातफ़री -कतर,दोहा,बहरीन सहित अरब देशों में मँडराया लोगों की जान का खतरा

BURNING NEWS✍️

ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। संयुक्त अरब अमीरात (UE) ने शनिवार रात को इजराइल और अमेरिका के हमलों के जवाब में दागी गई कई ईरानी मिसाइलों और ड्रोन को इंटरसेप्ट किया। UAE के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, देश की वायु सेना और वायु रक्षा बलों ने 137 बैलिस्टिक मिसाइलों और 209 ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया। इसे वायु रक्षा प्रणालियों की उच्च तत्परता का प्रमाण बताया गया।

देशभर में ‘गुप्त अलर्ट’
संभावित मिसाइल हमलों को देखते हुए UAE में ‘गुप्त अलर्ट’ जारी किए गए। एयरपोर्ट और प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  इन हमलों ने खाड़ी क्षेत्र में व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका को और गहरा कर दिया है। ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ता सैन्य टकराव अब खाड़ी देशों को भी सीधे प्रभावित कर रहा है। UAE पर हुए हमलों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह संघर्ष सीमित नहीं रह सकता।

जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला
अबू धाबी स्थित Zayed International Airport को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हुए। शनिवार रात हुए इन हमलों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। कई इलाकों में सायरन बजे और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए।

दुबई भी निशाने पर
दुबई का Dubai International Airport (DXB) भी हमलों की चपेट में आया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत सक्रिय कर दिए गए और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रतिष्ठित होटल Burj Al Arab में ड्रोन के छर्रों से आग लग गई, जिसे बाद में काबू में कर लिया गया। दुबई सरकार के मीडिया कार्यालय के अनुसार, चार घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई है।