BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में कई पार्टियों को छोड़कर लगभग हर मौजूदा सरकार में सत्ता का मजा लेने वाले पूर्व कांग्रेसी ओर मौजूदा पार्टी के नेता ओर अवैध कालोनियों के कारोबारी मेजर सिंह पर एफ़.आई.आर दर्ज कर दी गई है। मेजर सिंह ने अपनी पहुंच दिखाकर GST अधिकारियों को बंधक बनाकर काम में बाधा डाली थी। जालंधर वेस्ट में नाजायज कालोनियों के साथ अब जिले के बाहर फगवाड़ा में कालोनी काटने वाले जालंधर वेस्ट के पूर्व पार्षद पति मेजर सिंह सहित 9 लोगों पर मामला दर्ज हुआ है जिनकी गिरफ़्तारी होनी संभव है।
अवैध धंधों को अंजाम देने के लिए और अपनी अवैध इमारतों को एक्शन से बचाने के लिए अक्सर सत्ता धारी पार्टी जॉइन कर लेने वाले विवादित नेता मेजर सिंह को एक बार फिर बदमाशी करनी भारी पडी है। कमिश्नरेट पुलिस ने C.G.S.T कमिश्नर की शिकायत पर मेजर सिंह के गुंडर्ई गैंग के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की है।
सिटी पुलिस ने PPR मार्केट स्थित मेजर रियल एस्टेट
के ऑफिस में रेड के दौरान CGST टीम को बंधक बनाने के आरोप में मेजर सिंह, इंद्रजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और 5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में सोनू भंडारी नामक युवक की भूमिका की जांच हो रही है।
पुलिस ने यह मामला विभाग के अपर आयुक्त प्रशांत कुमार की शिकायत पर दर्ज किया है। सीपी को दी शिकायत में उन्होंने बताया है कि उनके विभाग की टीम 16 फरवरी को पीपीआर मार्केट स्थित आरोपियों के रियल एस्टेट के दफ्तर में सर्च करने पहुंची थी।
सबूत समेत आरोप लगाया है कि यहां टीम को सर्च करने से रोका गया। तलाशी के दौरान मेजर सिंह, इंद्रजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और 3-5 अन्य लोगों ने सरकारी अधिकारियों के काम में बाधा उत्पन्न की। इतना ही नहीं टीम के साथ दुर्व्यवहार करते हुए बंधक बनाया गया।
शिकायत में यह भी बताया कि करोड़ो की टैक्स चोरी की पुख्ता सूचना के आधार पर की रेड विजिट के समय टीम को जान से मारने की धमकियां दी गई। टीम ने वहां से एक डीवीआर कब्जे में लिया है जिसकी फॉरेंसिक जांच के बाद उसकी कॉपी (सीडी) 48 घंटों के भीतर पुलिस को सौंपी जाएगी।
बता दें कि विभाग ने पूरे घटनाक्रम को लेकर 17 फरवरी को सीपी से लिखित में शिकायत की थी, लेकिन आरोपी मेजर सिंह जो कि अब सत्तापक्ष के शीर्ष नेताओं के इर्द-गिर्द रहता है, के गैंग के खिलाफ शिकायत के एक हफ्ते बाद केस दर्ज किया गया है। अब देखना शेष होगा कि इनकी गिरफ्तारी कब होती है या फिर इनको अग्रिम ज़मानत से राहत मिल जाती है लेकिन एक बात तय है कि इस बार मेजर सिंह बड़े झमेले में फंसने जा रहे हैं।









Users Today : 811