BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस मुलाजिम ओर होमगार्ड जवान ने एक दूसरे को गोली नहीं मारी बल्कि पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भटी ने इसकी ज़िम्मेदारी ली है। भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस के दो जवानों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. यह घटना अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 2 किलोमीटर दूर अढियां गांव की है. मृतकों की पहचान असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार के रूप में हुई है. दोनों के सिर में गोली लगने के निशान मिले हैं।
सीएम मान देंगे मृतकों के परिजनों को 2-2 करोड़
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया है कि मृतकों के परिजनों को 2-2 करोड़ देंगे वह जिन्होंने भी ये कायराना हरकत की है उनको बख्शा नहीं जाएगा।









Users Today : 749