BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » फगवाड़ा गेट में सील की गई बिल्डिंग को खोलकर शुरू हुआ नाजायज निर्माण

फगवाड़ा गेट में सील की गई बिल्डिंग को खोलकर शुरू हुआ नाजायज निर्माण

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर के फगवाड़ा गेट इलाके में MK इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी सील को तोड़कर उस पर दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया है, निगम टीम के अधिकारियों को मोटी रकम चढ़ाकर व बीच में एक दलाल को डालकर नाजायज निर्माण के सात तीसरी मंजिल भी तैयार कर दिया गया है। कांग्रेस सरकार में इस बिल्डिंग को रोककर सील लगाई गई थी पर अब इस बिल्डिंग की सील तोड़कर उसमें निर्माण नगर निगम की सैटिंग से किया जा रहा है। लाखों रूपए की रिश्वत के खेल ओर खुद अपना रुतबा दिखाने वाले दुकानदार ने सील उखाड़ फैंकी।
जालंधर नगर निगम मुख्यालय से कुछ दूर फगवाड़ा गेट मार्केट में इस समय अवैध रूप से कई कामर्शियल इमारतें तैयार की जा रही है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री दफ्तर से लेकर पंजाब विजीलैंस ब्यूरो से की गई है। क्योंकि शिकायत के बाद नगर निगम के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे। अब इन इमारतों की शिकायत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो में पहुंच गई है।

फगवाड़ा गेट मार्केट में कुछ साल से सील पड़ी इमारत का न केवल सील तोड़ी गई, बल्कि उस पर तीन मंजिला इमारत बना दी गई। इसके साथ ही इसमें लिफ्ट भी लगा दी गई है। नगर निगम द्वारा सील की गई इमारत का ताला तोड़कर अवैध रूप से निर्माण किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री दफ्तर में शिकायत हुई है।