BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Punjab » आप’ यूथ विंग ने निकाली ‘शुक्राना यात्रा’, भारी संख्या में युवा हुए शामिल

आप’ यूथ विंग ने निकाली ‘शुक्राना यात्रा’, भारी संख्या में युवा हुए शामिल

BURNING NEWS✍️

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के यूथ विंग द्वारा शुक्रवार को प्रदेश कार्यकारी प्रधान परमिंदर सिंह गोल्डी की अध्यक्षता में शुक्रवार को विशाल ‘शुक्राना यात्रा’ का आयोजन किया गया। युवाओं के भारी उत्साह और एकजुटता के साथ यह यात्रा खरड़ से शुरू होकर श्री दरबार साहिब, अमृतसर में संपन्न हुई। इस दौरान पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

यात्रा में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, जालंधर कैंट की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा, योजना बोर्ड के जिला इंचार्ज अमृतपाल सिंह और चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। नेताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें पार्टी की असली ताकत बताया और कहा कि युवाओं की ऊर्जा ही राज्य में सकारात्मक बदलाव की नींव है।

अपने संबोधन में गोल्डी ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया, प्रदेशाध्यक्ष अमन अरोड़ा और आप नेता शैरी कल्सी का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने युवाओं पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरते हुए संगठन को और अधिक गतिशील और मजबूत बनाएंगे।

गोल्डी ने घोषणा की कि युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के लिए पार्टी की ओर से वार्डों और गांवों में लगभग 16,000 यूथ क्लब स्थापित किए जा रहे हैं। इन क्लबों के माध्यम से युवाओं को समाज सेवा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और कौशल विकास के अवसर प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें भविष्य के नेतृत्व के लिए एक बेहतर मंच मिल सके।

राज्य सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए गोल्डी ने कहा कि गांवों और वार्डों में खेल के मैदानों का विकास किया जा रहा है ताकि युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने के लिए आगे आएं।