BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » मां की बेइज़्ज़ती के बदले ने करवाया लक्की ओबराय का कत्ल,क़ातिलों को मिली थी ये आफर

मां की बेइज़्ज़ती के बदले ने करवाया लक्की ओबराय का कत्ल,क़ातिलों को मिली थी ये आफर

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में AAP नेता लक्की की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। लक्की का विदेश में रहते तस्कर जोगा से झगड़ा चल रहा था, जो लक्की की मौत का कारण बना। किसी समय लक्की और जोगा दोस्त हुआ करते थे। कुछ साल पहले पैसों को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।


इसके बाद जोगा विदेश चला गया और लक्की AAP पार्टी में शामिल हो गया। अमृतसर पुलिस सूत्रों के अनुसार, झगड़े के कारण ही लक्की ने जोगा फोल्ड़ीवाल के घर जाकर उसकी मां की बेइज्जती ​की थी। इसी का बदला जोगा ने लक्की की हत्या करवा कर लिया।

इसी मामले में एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया लक्की का नौकर शमिंदर सिंह उर्फ शिंगरी नशे का आदी होने के साथ कबड्डी प्लेयर भी है। मेलों में होने वाले कबड्डी मुकाबलों में भाग लेता था। वह हत्या के वक्त शूटर को स्कूटी पर भगा ले गया था। शमिंदर पर भी एक केस दर्ज है। वह रोज एक ग्राम चिट्टा लेता था। शक है कि अमृतसर देहाती इलाके में अपनी प्रेमिका के घर में छिपा था।

क़ातिलों को विदेश में सैटल करवाने का था वायदा 

इसी मामले में एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया लक्की का नौकर शमिंदर सिंह उर्फ शिंगरी नशे का आदी होने के साथ कबड्डी प्लेयर भी है। मेलों में होने वाले कबड्डी मुकाबलों में भाग लेता था। वह हत्या के वक्त शूटर को स्कूटी पर भगा ले गया था। शमिंदर पर भी एक केस दर्ज है। वह रोज एक ग्राम चिट्टा लेता था। शक है कि अमृतसर देहाती इलाके में अपनी प्रेमिका के घर में छिपा था।शिंगरी से जब पुलिस ने पूछा कि उसे साजिश में कितने पैसे मिले थे तो उसने कहा-खर्चा पानी दिया गया था। उसे ऑफर दिया गया था कि उसे अमेरिका में सेटल करवा दिया जाएगा। पुलिस को शक है कि कत्ल की साजिश में खर्चा हुआ पैसा सिटी में रहते जोगा के किसी करीबी ने दिया है,जांच की जा रही है।”