BURNING NEWS✍️राजेश शर्मा
जालंधर में डीसी रह चुके दो अधिकारियों को पंजाब सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। पंजाब में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।जारी आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी कमल किशोर यादव, जो उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में प्रशासनिक सचिव के पद पर तैनात थे, को ऑल इंडिया सर्विसेज (डिसिप्लिन एंड अपील) रूल्स, 1969 के नियम 3(1) के तहत सस्पेंड किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय चंडीगढ़ रहेगा और उन्हें नियमों के अनुसार गुजारा भत्ता (Subsistence Allowance) दिया जाएगा।
वहीं दूसरी कार्रवाई में आईएएस अधिकारी जसप्रीत सिंह, जो पंजाब इन्फोटेक (Punjab INFOTECH) के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे, को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय भी चंडीगढ़ निर्धारित किया गया है।









Users Today : 702