BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » पूर्व सांसद सुशील रिंकू की लंबी लड़ाई का सकारात्मक परिणाम, आदमपुर एयरपोर्ट अब श्री गुरु रविदास महाराज हवाई अड्डा हुआ

पूर्व सांसद सुशील रिंकू की लंबी लड़ाई का सकारात्मक परिणाम, आदमपुर एयरपोर्ट अब श्री गुरु रविदास महाराज हवाई अड्डा हुआ

BURNING NEWS✍️

भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू की सबसे बड़ी मांग आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी कर दी। आदमपुर एयरपोर्ट का नाम आज से श्री गुरु रविदास महाराज हवाई अड्डा हो गया है। इसका नामकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

आदमपुर एयरपोर्ट को श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर किए जाने को लेकर दोआबा के दलित नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने लंबी लड़ाई लड़ी। सुशील रिंकू ने बताया कि जब वे कांग्रेस सरकार में विधायक थे, तो उन्होंने विधानसभा में इसकी मांग की थी।

सुशील रिंकू के मुताबिक तब तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत विधानसभा के सभी सदस्यों ने एक सुर में उनकी मांग पर सहमति जताते हुए उड्डयन मंत्री को प्रस्ताव भेजा था। तब से ये मांग चली आ रही थी। यही नहीं, बीच में इस एयरपोर्ट का काम रोक दिया गया।

सुशील रिंकू ने कहा कि वे आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखे जाने की शर्त पर भाजपा में शामिल हुए। इसके लिए दिल्ली में उड्डयन मंत्री से मिलकर आदमपुर एयरपोर्ट पर काम शुरू करवाया, यहां फ्लाईट शुरू करवाई गई। रिंकू ने बताया कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम से किए जाने को लेकर उन्होंने फिर से अपनी मांग पीएम मोदी तक रखी। जिसके फलस्वरूप आज पीएम मोदी ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर एयरपोर्ट का नामकरण किया।

आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखे जाने पर सुशील सिंकू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहेदिल से धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि आज उनकी जिंदगी की एक लंबी लड़ाई का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। जिससे आज का दिन उनके लिए सबसे बड़ा और खुशियों वाला दिन है। उन्होंने कहा कि आज श्री गुरु रविदास महाराज जी की संगत में खुशी का माहौल है।