BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » कैनेडा में पंजाबी पति-पत्नी की गोलियाँ मारकर हत्या!

कैनेडा में पंजाबी पति-पत्नी की गोलियाँ मारकर हत्या!

BURNING NEWS✍️

कनाडा के कैलगरी में एक पंजाबी दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। नॉर्थ-ईस्ट कैलगरी के रेडस्टोन इलाके में रहने वाले एकमवीर सिंह और उनकी पत्नी जैस्मीन कौर के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए हैं

मृतक दंपती मूल रूप से पंजाब के जगरांव क्षेत्र के गांव चौकीमान से संबंधित बताए जा रहे हैं और कनाडा के रेडस्टोन इलाके के पास रह रहे थे। इस घटना के सामने आते ही स्थानीय पंजाबी समुदाय में गहरा सदमा फैल गया है।

कैलगरी पुलिस सर्विस ने मामले को संदिग्ध करार देते हुए एक विस्तृत जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस किसी संभावित आपराधिक एंगल से भी इंकार नहीं कर रही है, हालांकि अभी तक मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए इसे बेहद चौंकाने वाला बताया है। कैलगरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो वह 403-266-1234 पर संपर्क करे।