BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फ़रवरी को जालंधर नहीं आ रहे हैं अब वो 2 फरवरी को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। पीएम के दौरे को लेकर उनकी डेट फाइनल हो गई है। इसी पुष्टि भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को की। सिरसा शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचे। वह पीएम के पंजाब दौरे से पहली तैयारियां देख रहे हैं।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने पीएम के 1 फरवरी को आने की जानकारी दी थी। हालांकि पीएम अब 1 फरवरी को लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुअली उद्घाटन ही करेंगे। जालंधर दौरे के दौरान पीएम सीधा आदमपुर एयरपोर्ट आएंगे और इसके बाद जालंधर के डेरा बल्ला में माथा टेकेंगे। दिल्ली के मंत्री सिरसा ने बताया कि पीएम का इसलिए भी है क्योंकि रविदास जयंती है। इसके साथ ही पीएम का डेरा बल्लां से साथ भावनात्मक जुड़ाव है।









Users Today : 859