BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » जालंधर सेंट्रल में नितिन कोहली द्वारा हेल्थ कार्ड कैंप-लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान

जालंधर सेंट्रल में नितिन कोहली द्वारा हेल्थ कार्ड कैंप-लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान

BURNING NEWS✍️

आज जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा योजना के तहत एक विशेष कैंप का आयोजन किया। इस कैंप के दौरान जरूरतमंद परिवारों के लिए दस लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज कवरेज वाले स्वास्थ्य बीमा कार्ड तैयार कर लोगों को योजना का लाभ दिया गया।
कैंप के दौरान जिन लोगों के आधार कार्ड या वोटर कार्ड में गलतियाँ या करेक्शन थे, उनकी त्रुटियों को मौके पर ही ठीक करवाया गया, ताकि किसी भी नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस अवसर पर नितिन कोहली ने अपने कार्यालय में आए लोगों से आमने-सामने मुलाकात की और जालंधर सेंट्रल के निवासियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। चाहे समस्या सीवरेज की खराब स्थिति की हो, स्वच्छ पेयजल की हो, सड़कों की मरम्मत की हो या कूड़े की सफाई की — हर समस्या को गंभीरता से लिया गया।
नितिन कोहली ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ तालमेल करते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही तुरंत समाधान करवाया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर नितिन कोहली ने कहा,
“आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को मुफ्त, बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य है कि हर परिवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा योजना का लाभ मिले और कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। जालंधर सेंट्रल के लोगों की हर समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता है।”
लोगों ने नितिन कोहली द्वारा उठाए गए इस जनहितकारी कदम की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कैंप आम जनता के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं।