BURNING NEWS✍️
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का ये एक्शन रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने से जुड़ा है. इस मामले को लेकर 2024 में एक मामला भी दर्ज किया गया था. इसी मामले में अब दोनों की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने आरोपी की पहचान शमशेर सिंह और उनकी पत्नी प्रीतकाल कौर के रूप में की है.
पुलिस के अनुसार इन दोनों के खिलाफ श्री मुक्तसर साहिब के कोटकपुरा रोड स्थित आदेश नगर, गली नंबर-1 सेक्टर नंबर-1 के निवासी हैं. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता यानी की बीएनएस की धारा 308(4), 351 (1) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
बयान में कहा है कि 27 नवंबर 2024 को सुबह उनको एक व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई थी. कॉल करने वाले शख्स ने अपने को बंबीहा ग्रुप का सदस्य बताया था और अपनी पहचान की पुष्टि करते हुए मुझसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी.
शिकायतकर्ता सतनाम ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा. इस मामले में श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी ने पुष्टि की है और कहा है कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है. इनकी गिरफ्तारी अमृतसर से की गई है









Users Today : 839