BURNING NEWS✍️
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी की सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के लिए कार्ड बनवाने हेतु आज वार्ड नंबर 56 में घर-घर जाकर आवेदन अभियान चलाया गया। इस अभियान का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य हर परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी जरूरतमंद को इलाज के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिल सकेगा।
घर-घर जाकर किए गए इस अभियान के दौरान लोगों को योजना की जानकारी दी गई और कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया गया। स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की यह योजना गरीब एवं मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
इस मौके पर वॉर्ड पार्षद मुकेश सेठी, वॉर्ड इंचार्ज सुखा, पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, यूथ इंचार्ज एकम, वरुण, नरिंदर, केवल किशन सहित कई अन्य नामवर शख्सियतें भी मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर वार्ड के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
अंत में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि वार्ड के हर पात्र परिवार तक मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना का कार्ड पहुंच सके और कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।









Users Today : 859