BURNING NEWS✍️
DGP रैंक के अधिकारी के द्वारा महिलाओं से अपने आफिस में गंदी हरकते करने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिलाओं को किस करने से लेकर उनके साथ गंदी हरकतें करता नज़र आया।
सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट के DGP रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है. हालांकि राव ने आरोपों को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताते हुए वीडियो को फर्जी करार दिया है.
कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर उनके कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है. रामचंद्र राव कर्नाटक में डीजीपी (सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट) के पद पर तैनात थे.
कई वीडियो क्लिप सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें कथित रूप से रामचंद्र राव को अलग-अलग महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते देखा गया था. वीडियो सामने आते ही प्रशासन और राजनीति में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने तुरंत राव को निलंबित करने का फैसला लिया.









Users Today : 24