BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » हरियाणा के गैंगस्टर की पंजाब में टूटी टाँगें,पढ़ें

हरियाणा के गैंगस्टर की पंजाब में टूटी टाँगें,पढ़ें

BURNING NEWS✍️

पंजाब के लुधियाना में गुरुग्राम जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी ने थाने से फरार होने की कोशिश की। मुल्लांपुर दाखा थाने में पुलिस को धक्का देकर वह दीवार फांदने लगा। लेकिन कूदते ही सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान उसकी दोनों टांगें फ्रैक्चर हो गईं। पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

शनिवार को कौशल चौधरी को पेशी के लिए स्ट्रेचर पर लुधियाना कोर्ट में लाया गया। इस दौरान उसके मुंह पर रुमाल बंधा हुआ था। कोर्ट ने उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।10 जनवरी को बड्डोवाल मिलिट्री कैंप के सामने स्थित लग्जरी कार रॉयल लीमो के शोरूम पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। इसी मामले में 5 दिन पहले कौशल चौधरी को गुरुग्राम जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। लुधियाना कोर्ट से 5 दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद उसे मुल्लांपुर थाने में रखा गया था।

पेशाब का बहाना, फिर दीवार पर चढ़ा पुलिस के मुताबिक, रात के समय गैंगस्टर ने पेशाब के लिए ले जाने की बात कही। इसी दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और थाने की दीवार पर चढ़कर भागने की कोशिश की।

कूदते समय गिरा, दोनों टांगें टूटीं दीवार से छलांग लगाते ही गैंगस्टर संतुलन नहीं बना पाया और सड़क पर गिर पड़ा। गिरने से उसकी दोनों टांगों में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने पीछा कर तुरंत उसे काबू में ले लिया। डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने कहा कि मामले की जांच जारी है।