BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » पंजाब-पैलेस में सरपंच को गोली मारने वाले शूटर की मौत

पंजाब-पैलेस में सरपंच को गोली मारने वाले शूटर की मौत

Screenshot

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
अमृतसर के मैरिज पैलेस में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच की हत्या करने वाले मेन शूटर सुखराज सिंह उर्फ गूंगा को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पुलिस ने उसे छत्तीसगढ़ के रायपुर से पकड़ा था। जिसके बाद पुलिस हथियारों की रिकवरी के लिए उसे अमृतसर के वल्ला बाईपास इलाके में ले गई थी।

जहां उसके 2 साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर उसे छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो पुलिस की गाड़ी के अंदर ही शूटर ने पुलिस मुलाजिमों से हथियार छीनने की कोशिश की। इसी दौरान उसे गोली लग गई और उसकी मौत हो गई। अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि बाइक पर आए हमलावर फरार हैं। उनकी तलाश में पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

पुलिस हथियार रिकवरी के लिए पहुंची, हमलावर पीछा करते आए:

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि शूटर सुखराज उर्फ गूंगा से पूछताछ में पता चला कि उसने कहीं हथियार छुपा रखे हैं। इसके बाद पुलिस हथियारों की रिकवरी के लिए उसे वल्ला इलाके में ले जा रही थी। जब पुलिस स्पॉट पर पहुंचकर शूटर को उतारने लगी तो अचानक पुलिस की गाड़ी का पीछा करते हुए बाइक पर 2 हमलावर वहां आ गए।

पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग की, एक मुलाजिम घायल हुआ: पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दोनों हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी की तरफ फायरिंग शुरू कर दी। वह शूटर को छुड़ाने के इरादे से वहां पहुंचे थे। हमलावरों ने पुलिस पर 6 राउंड फायरिंग की। जिसमें एक मुलाजिम घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।