BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में घर का गेट खुला देख घुसे लुटेरे महिला को अकेला पाकर लूटकर फरार हो गए, घटना जालंधर के लाजपत नगर की है जहां तीन लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया।
पंजाब के जालंधर के लाजपत नगर में आज दिनदहाड़े तीन लुटेरों द्वारा एक घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। लुटेरों ने इस लूट की वारदात को अंजाम तब दिया जब एक बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी और उसे बंधक बनाकर कमरे में ले जाकर गहने और कैश लूट लुटेरे फरार होते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। लुटेरे द्वारा घर के भीतर और घर से बाहर जाने की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है और पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की पहचान की जा रही है। हालांकि आपराधिक लोगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह अब लाजपत नगर जैसे पोस्ट इलाके में भी दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर कानून को और पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। वही लुटेरों द्वारा जब विश्व लूट की वारदात को अंजाम दिया गया तो लुटेरों का तेजडर हथियार घर में ही रह गया जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
वीओ – पीड़ित बुजुर्ग महिला प्रवीण खन्ना ने बताया कि 3:15 बजे के करीब लुटेरे उनके घर के भीतर घुसे और उन्हें दबोच कर उनका मुंह बंद कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने प्रवीण खन्ना के हाथ में पहनी सोने की चूड़ियां अंगूठी टॉप्स उतरे और उसके बाद उन्हें अंदर कमरे में ले गए और बेड पर लेटा दिया,फिर लूटेरों ने अलमारी पड़े हुए पर्स को निकाल कर 18000 रुपए कैश भी ले गए। प्रवीण खन्ना ने कहा कि उन्हें बेड पर लेट कर एक लुटेरा उनके ऊपर बैठ गया और दूसरे ने मुंह दबोच कर रखा हुआ था। प्रवीण खन्ना ने बताया कि लुटेरे तेजधार हथियार लेकर आए थे जो उनके हथियार घर में ही छूट गया था और उसे अब पुलिस ने बरामद कर लिया है। प्रवीण खटाना ने बताया कि घर का में गेट शायद खुला रह गया था और इस कारण लुटेरे घर के भीतर दाखिल हुए और कमरे का दरवाजा उनसे खुलवाया गया। हालांकि उन्होंने कहा कि बाहर का गेट खुला हुआ था या नहीं इसके बारे में वह नहीं जानते। प्रवीण खन्ना ने पुलिस प्रशासन से अपील की है की जो घटना उनके साथ घटित हुई है उसे लेकर वह उचित कार्रवाई करें और अपराधियों को पड़कर उन्हें इंसाफ दें।
वीओ – वहीं थाना डिवीजन 6 की पुलिस मौके पर पहुंची और घर में जाकर जांच की और लुटेरे द्वारा छोड़ा गया तेजधार हथियार भी बरामद किया। थाना डिवीजन 6 के एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि अभी जांच की जा रही है और बुजुर्ग महिला के बयान हमने ले लिए हैं और उसे बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। मामला दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन की जाएगी और उसके मुताबिक ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सोनू ने कहा कि सीसीटीवी अभी सामने आई है लेकिन अभी कुछ क्लियर नहीं हो रहा है और हमारी टीम इसकी जांच कर रही है। अभी तक सीसीटीवी में कुछ क्लियर दिखाई नहीं दे रहा है फिलहाल जांच जारी है। सुशील कुमार ने बताया कि बुजुर्ग महिला ने बताया है दो सोने की चूड़ियां एक अंगूठी दो टॉपर्स और 14 से 15000 रुपए कैश लुटेरी लेकर गए हैं। एएसआई सुशील कुमार ने कहा कि जब लुटेरा द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया तब महिला अकेली थी और अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।









Users Today : 887