BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
सुबह दुकान खोलते ही हमलावारो ने दुकान के बाहर खड़े होकर 8 गोलिया चला दी, दुकानदार ने बताया कि उन्होंने जैसे ही दुकान खोली तो वहां हमलावार आकर 8 गोलियाँ चला गए।फगवाड़ा के होशियारपुर रोड स्थित सुधीर स्वीट शॉप पर उस समय सनसनी फैल
गई, जब दुकान खुलने के महज 15 मिनट बाद ही अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने दुकान पर 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से मुलाकात की।
उन्होंने पंजाब की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं प्रदेश में बढ़ती असुरक्षा को दर्शाती हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों की जांच जारी है।









Users Today : 31