BURNING NEWS✍️
पंजाब के लुधियाना में ड्रम में टुकड़ों में मिले युवक के शव का मामला सुलझा लिया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय दविंदरपाल के रूप में हुई है। दविंदरपाल लुधियाना के भारती कॉलोनी में रहता था और दो दिन पहले ही मुंबई से घर लौटा था। दविंदर कंप्यूटर इंजीनियर था, जो मुंबई में 5 महीने से मशीन का काम देखता था।
पुलिस उसकी हत्या के आरोप में उसके दोस्त शेरा और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। शुरूआती पूछताछ में सामने आया है कि दोनों ने दविंदर की हत्या के बाद आरी से उसे शव के टुकड़े किए और ड्रम में भरकर जालंधर बाइपास नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास खाली प्लाट में फेंक दिए थे।
किसी राहगीर ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ड्रम में ठूंस-ठूंस कर भरे शरीर के टुकड़ों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला था। पुलिस थोड़ी देर में इस मामले में प्रेस वार्ता करेगी।”
पत्नी से कटिंग कराने की बात कहकर घर से निकला था:
इसके बाद वो कटिंग करवाने का बोलकर निकला और वापिस नहीं लौटा। इसके बाद गुरुवार की सुबह एक राहगीर ने सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास सफेद ड्रम में उसकी लाश पड़ी देख पुलिस को सूचना दी।
तीन टुकड़ों में कटा था शव, जलाया भी गया था:
पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इसके बाद मृतक की पहचान दविंदर पाल के रूप में हुई थी। उसका शव तीन टुकड़ों में मिला। आधा हिस्सा बुरी तरह जला हुआ था। टुकड़ों को ठूंस ठूंस कर ड्रम में भरा गया था। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।









Users Today : 15