BURNING NEWS✍️
पंजाब कैबिनेट में गुरुवार को फेरबदल किया गया। डॉ रवजोत जो कि पहले लोकल बॉडीज विभाग संभाल रहे थे, उन्हें अब NRI विभाग सौंपा गया है। जबकि संजीव अरोड़ा सबसे पावरफुल मंत्री बन गए हैं। उन्हें लोकल बॉडीज विभाग दिया गया है। यह फेरबदल इसलिए भी अहम है, क्योंकि आने वाले दिनों में नगर निगम के चुनाव होने हैं। सरकार की कोशिश शहरी एरिया में पार्टी को मजबूत बनाना है। ऐसे में सरकार ने अपने कैडर को मजबूत करने की दिशा में काम किया है। वह शहरी एरिया से आते हैं। वह शहरी एरिया को अच्छी तरह समझते हैं। संजीव अरोड़ा की प्रमोशन की वजह यह भी है कि जो पिछले दिनों सीएम भगवंत मान ने जापान व नॉर्थ कोरिया का दौरा किया था, उसमें उनकी भूमिका काफी अहम रही। इस दौरान कई व्यापारिक समझौते हुए हैं। ऐसे में सरकार उनकी भूमिका से खुश है।









Users Today : 15