BURNING NEWS✍️
डेरा सचखंड बल्लां के गद्दीनशीन संत श्री निरंजन दास जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत विशेष रूप से डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे और संत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने नतमस्तक होकर संत जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मोहिंदर भगत ने कहा कि संत श्री निरंजन दास जी महाराज समाज को सद्भाव, भाईचारे और मानवता की सेवा का संदेश दे रहे हैं। उनके विचार और आशीर्वाद समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि संतों का मार्गदर्शन समाज को सच्चाई, सेवा और समर्पण की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां सामाजिक समरसता, शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है, जो समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने संत जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की।
इस पावन अवसर पर उनके साथ सेठ सतपाल मल, गुरनाम सिंह, हल्का इंचार्ज दिनेश ढल्ल, राजविंदर कौर थिआरा, पूर्व चेयरमैन कीमती भगत, पृथ्वी पाल कैले और बिट्टू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने संत श्री निरंजन दास जी महाराज को जन्मदिन की बधाई दी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।









Users Today : 31