BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में आदर्श नगर के पास एक डाक्टर ने पाँच दुकानों का निर्माण करके उनपर शटर लगा दिए हैं, हालाँकि कुछ समय पहले ये दुकानें बनाकर छोड़ दी गई थीं पर अब इनपर शटर लगा दिए गए है। आदर्श नगर गुरुद्वारा साहिब से जेपी नगर रोड पर वेरका स्टोर के सामने से दुकानों को शटर लगाकर करोड़ों का चूना लगाया गया है इन दुकानों की क़ीमत करोड़ों में रखी गई है पर निगम को एक रुपया भी नहीं दिया गया, ये दुकानें इलाके के एक J नाम से शुरू होने वाले नाम के डाक्टर की है जिसने कईयों की जेब गर्म करने के बाद ये शटर लगाए है। वहीं होटल इंदर प्रस्थ के साथ जाती रोड पर मकान तोड़कर दुकानें बनाई जा रही हैं इन दुकानों की ज़मीन के काग़ज़ात में भी काफी गड़बड़ी बताई जा रही है जिस पर अभी तक कोई कारवाई नहीं की गई, इन दुकानों को बनवाने में एक कार डीलर ने जिम्मा उठाया है तो वही फुटबाल चौक के साथ मल्होत्रा प्रापटी डीलर के साथ एक मल्होत्रा चिकन नाम से बनी बिल्डिंग को नाजायज तौर पर पर्दे से ढक कर बनाया जा रहा है जो नगर निगम को करोड़ों का चूना लगा चुकी है। निगम की काली भेडे ओर एक नेता की शह पर बन रही इस इलाके में बिल्डिंग पर नगर निगम के एटीपी से लेकर इंस्पेक्टर तक देख नहीं रहे है।









Users Today : 31