BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » 40 लाख की लागत से राज नगर की गलियां व मधुबन कॉलोनी पार्क होंगे विकसित

40 लाख की लागत से राज नगर की गलियां व मधुबन कॉलोनी पार्क होंगे विकसित

BURNING NEWS✍️
वार्ड नंबर 62 के अंतर्गत आने वाले राज नगर क्षेत्र की गलियों तथा मधुबन कॉलोनी स्थित पार्क के नवीनीकरण एवं विकास कार्यों का शुभारंभ आज पंजाब सरकार के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और जालंधर के मेयर विनीत धीर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इन विकास कार्यों पर कुल 40 लाख रुपये की लागत आएगी।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। गलियों के निर्माण और पार्कों के नवीनीकरण से जहां लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं क्षेत्र की सुंदरता और स्वच्छता में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

मेयर विनीत धीर ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। राज नगर की गलियों के पक्के निर्माण से आवागमन सुगम होगा, जबकि मधुबन कॉलोनी के पार्क के नवीनीकरण से बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय निवासियों को बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर जोगिंदर भगत, नरिंदर सिंह, मुकेश सारंगल, बलविंदर कुमार, सीमा कुमारी, ओम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए सरकार और नगर निगम का आभार व्यक्त किया।