BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में कार्य कर रहे RTA रविंद्र गिल की मौत हो गई है जिनका शव बाथरूम में मिला है, बताया जा रहा है कि RTA की लाश को उनके ड्राइवर ने बाथरूम में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचित किया। बठिंडा के रहने वाले RTA रविंद्र सिंह गिल जालंधर में तैनात थे जो 66 फ़ीट रोड पर रहते थे। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि जैसे ही रविंद्र सिंह सुबह उठे तो बाजू में दर्द होने का बता रहे थे जिन्होंने उसे कहा कि नहाने के तुरंत बाद डाक्टर के पास चलते हैं ओर नहाने के लिए बाथरूम चले गए। जिसके बाद काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो ड्राइवर ने बाथरूम में जाकर देखा तो रविंद्र गिल की मौत हो चुकी थी। जिनकी मौत के बाद उनके परिवार को सूचित किया गया।









Users Today : 31