BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » दोस्त दोस्त ना रहा- जालंधर में दोस्तों ने कर दिया दोस्त का कत्ल

दोस्त दोस्त ना रहा- जालंधर में दोस्तों ने कर दिया दोस्त का कत्ल

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर में दोस्तों ने ही अपने दोस्त की हत्या कर दी है, जिन्होंने दोस्त के चाकू मार दिए है।  थाना रामामंडी इलाके में सोमवार सुबह  20 वर्षीय युवक आशु की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आशु निवासी रविदास कॉलोनी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 4 बजे आशु का अपने दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। इसी दौरान दोस्तों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक आशु करीब डेढ़ माह पहले ही जेल से बाहर आया था और पिछले तीन दिनों से घर में ही रह रहा था। मृतक के पिता कन्ना सिद्धू ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के दोस्त तरन सिंह और उसकी बुआ के बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी दो दिन पहले घर आए थे और रात में वहीं रुक गए। सुबह जब वह छत पर सिलेंडर लेने गए तो बेटे को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।