BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर: NSUI जालंधर के प्रेसिडेंट मयन रनौत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होने जालंधर शहर की गंभीर ट्रैफिक समस्या पर विस्तार से चर्चा की और ठोस और प्रैक्टिकल समाधान सुझाए।
मयन रनौत ने कहा कि पंजाब में यदि कांग्रेस सरकार बनती है तो उसके बाद, गूगल मैप्स जैसे रियल-टाइम एप्लिकेशन के ज़रिए ट्रैफिक को ट्रैक किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक जाम की तुरंत पहचान हो सकेगी। जैसे ही किसी इलाके में जाम दर्ज होगा, उस इलाके के लिए नियुक्त ट्रैफिक टास्क फोर्स तुरंत मौके पर पहुंचकर जाम हटा देगी।
उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनाए जाएं, ट्रैफिक पुलिस हर बड़े चौराहे पर नज़र रखे और ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए अवैध कब्ज़ों और अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि वकील मायन रनौत अपने लगातार सोशल मीडिया कैंपेन के ज़रिए लोगों के बीच तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे हैं और जालंधर के युवाओं के बीच उनकी पकड़ पहले से मजबूत है।









Users Today : 887