BURNING NEWS✍️
क्रिसमस के पावन अवसर पर पंजाब सरकार के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने फादर पीटर को सम्मानित कर उन्हें क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रेम, भाईचारे, सेवा और मानवता का संदेश देता है। प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं आज भी समाज को सत्य, करुणा और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब हमेशा से धार्मिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की धरती रहा है। सभी धर्मों के त्योहार हमें एक-दूसरे के करीब लाने का कार्य करते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।
इस अवसर पर फादर पीटर ने भी मंत्री मोहिंदर भगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में प्रेम और एकता की भावना मजबूत होती है।
इस मौके पर वरिष्ठ आम आदमी पार्टी नेता एडवोकेट संदीप कुमार वर्मा, एंटी क्राइम समाज सुरक्षा सैल के पंजाब चेयरमैन सुभाष गोरिया, बंटी गिल, सतपाल भगत तथा आम आदमी पार्टी जालंधर नॉर्थ के हल्का इंचार्ज दिनेश ढल्ल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।









Users Today : 51