BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » भाजपा ने सिख मर्यादाओं का किया अपमान, गुरु साहिब और साहिबजादों के ‘कार्टून’ बनाकर पंजाबियों की भावनाओं को पहुँचाई ठेस-कुलदीप धालीवाल

भाजपा ने सिख मर्यादाओं का किया अपमान, गुरु साहिब और साहिबजादों के ‘कार्टून’ बनाकर पंजाबियों की भावनाओं को पहुँचाई ठेस-कुलदीप धालीवाल

BURNING NEWS✍️

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब, पंजाबी कल्चर और यहाँ की महान विरासत के प्रति भाजपा की नफरत एक बार फिर सबके सामने आई है।

पार्टी दफ्तर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने कहा कि भाजपा समय-समय पर अपनी हरकतों से यह साबित करती रही है कि उसके मन में पंजाब की अस्मिता के प्रति रत्ती भर भी सम्मान नहीं है।

इस बार भाजपा ने नीचता की सारी हदें पार कर दी हैं। एक तरफ जहाँ पूरा विश्व ‘शहीदी सप्ताह’ के आध्यात्मिक माहौल में लीन है और साहिबजादों की लासानी शहादत को नमन कर रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने गुरु साहिबान और साहिबजादों के ‘कार्टून’ बनाकर एक शर्मनाक पोस्टर जारी किया है। सिख धर्म की मर्यादा में गुरुओं का चित्रण या कार्टून बनाना पूरी तरह वर्जित है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की इस घटिया हरकत ने न केवल सिख सिद्धांतों का उल्लंघन किया है, बल्कि दुनिया भर के सिखों और पंजाबियों के दिलों को गहरी ठेस पहुंचाई है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद से ही हर पंजाबी के मन में भारी रोष और गुस्सा है। भाजपा ने जानबूझकर ऐसे पवित्र समय में यह विवाद खड़ा किया है ताकि पंजाब की शांति और भाईचारे को नुकसान पहुंचाया जा सके।

धालीवाल ने इस संवेदनशील मुद्दे पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी) और उनके अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी की चुप्पी पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और हैरान करने वाला है कि जिस समय भाजपा द्वारा यह अपमानजनक पोस्टर जारी किया गया, उसी वक्त एस.जी.पी.सी को इसका कड़ा विरोध करना चाहिए था, लेकिन राजनीतिक साठगांठ के चलते अभी तक उनकी ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

आम आदमी पार्टी भाजपा की इस शर्मनाक और निंदनीय हरकत की पुरजोर निंदा करती है। धालीवाल ने मांग की कि भाजपा की पूरी केंद्रीय और प्रांतीय लीडरशिप अपनी इस गलती के लिए तुरंत और बिना किसी शर्त के दुनिया भर के सिखों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

उन्होंने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और एसजीपीसी से भी अपील की कि वे भाजपा की इस मर्यादा विरोधी हरकत का कड़ा संज्ञान लें। उन्होंने मांग की कि सिखों की सर्वोच्च संस्थाएं इस मामले में मूकदर्शक न बनी रहें और भाजपा के खिलाफ तुरंत सख्त धार्मिक एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में कोई भी हमारी धार्मिक भावनाओं के साथ खेलने की जुर्रत न कर सके।