BREAKING NEWS

Home » Breaking » जालंधर के पार्षद पुत्र ने किराएं पर गाड़ियाँ लेकर आगे रख दी गहने-हुई FIR

जालंधर के पार्षद पुत्र ने किराएं पर गाड़ियाँ लेकर आगे रख दी गहने-हुई FIR

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

जालंधर में पार्षद पुत्र ने ऐसा कारनामा किया कि उसको अब पुलिस ढूँढने में लगी है, दरअसल जालंधर वेस्ट के पार्षद राजकुमार राजू के बेटे मनू ने चंडीगढ़ में एक टैक्सी वाले से सम्पर्क साधा ओर उससे रोज़ाना के किराएं पर महंगी गाड़ियाँ ले ली। बाद में उसने गाड़ियों को आगे किसी अन्य के पास रख कर उनसे पैसे ले लिए। जब गाड़ी के मालिक को गाड़ियों का ना तो किराया आया ओर ना ही गाड़ियाँ मिल रही थी तो उसने चंडीगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई जहां पुलिस ने ज़ीरो एफ़आइआर दर्ज करवाई है जो बाद में थाना भार्गव कैंप में उस एफ़आइआर की जांच की तो कुछ गाड़ियाँ बरामद हो गई है। गाड़ी मालिक ने बताया कि जहां से गाड़िया बरामद हुई उन्होंने मनू से मिलीभगत करके गाड़िया को आगे बेचना था पर उससे पहले ही गाड़िया बरामद हो गई, वहीं थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। उसने गाड़ियाँ किसके पास रखी थी ओर बदले में पैसे लिए थे या गाड़ियाँ गिरवी रखने का ढोंग रच गाड़ियाँ आगे बेचनी थी इसकी जांच की जा रही है, जो आरोपी की गिरफ़्तारी के बाद ही ख़ुलासा होगा।