BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
Richie ट्रैवेल के आफिस में ईडी की रेड के बाद भाजपा नेता ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, भाजपा नेता अरविंद मिश्रा ने बताया कि रिची ट्रैवेल पर रेड मामले में ईडी ने अमेरिका में डंकी के ज़रिए लोगों को भेजने का खुलासा हुआ है। जिसकी शिकायत उन्होंने अमित शाह को की है ओर ईडी जांच सही ढंग से करे इसके लिए सेंटर गवर्नमेंट हस्तक्षेप करे ओर मामले की निष्पक्ष जांच करवाएँ। अरविंद शर्मा ने बताया कि रिची ट्रैवेल सहित कई एजेंटों के पास से जो गहने ओर नक़दी बरामद हुई है वो अगर जांच आगे बढ़े तो कई मानव तस्करी ओर मनी लांडरिंग के काले कारनामों का खुलासा हो सकता है।
हज़ारों लोगों को डंकी के ज़रिए भेजा विदेश
अरविंद शर्मा ने बताया कि रिची ट्रैवेल एजेंट पर ईडी की रेड में बहुत बढ़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है, क्योंकि डंकी के रास्ते कई लोगों को अमेरिका भेजने का काम रिची ट्रैवल कंपनी लंबे समय से कर रही थी पर इन पर कभी हाथ वहीं डाला गया। अमित शाह को चिट्ठी लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग उन्होंने इसी लिए की है ताकि पंजाब की जवानी बच सके। उन्होंने कहा कि ईडी रेड में केंद्र सरकार अपना हस्तक्षेप करके जांच पारदर्शी करवाएँ।
गनमैन किस आधार पर दिया गया?
अरविंद शर्मा ने कहा कि रिची ट्रैवेल कंपनी को पंजाब पुलिस ने एक गनमैन भी दिया हुआ है जो गनमैन किस आधार पर दिया? कुछ समय पहले लवली प्लाइवुड के मैनेजर को गुंडागर्दी करके उसे आफिस से जबरन उठाकर ले जाने वाला भी रिची ट्रैवेल एजेंट था जिसने गनमैन को साथ लेकर अपराधिक वारदात को अंजाम दिया, एफ़आइआर दर्ज होने के बाद भी उनका गनमैन वापिस क्यों नहीं लिया गया। इस संबंध में भी वो शिकायत देंगे।









Users Today : 37