BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » पंजाब-इस जेल में क़ैदियों ने पीट डाले पुलिस अधिकारी,सुपरिडेंट जेल गंभीर घायल

पंजाब-इस जेल में क़ैदियों ने पीट डाले पुलिस अधिकारी,सुपरिडेंट जेल गंभीर घायल

Screenshot

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में मंगलवार रात करीब 8 बजे कैदियों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और स्थिति बेकाबू हो गई। सूत्रों के मुताबिक, जेल के अंदर कैदियों के दो गुटों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। हालात बिगड़ते देख जेल प्रशासन ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाया, ताकि स्थिति को शांत कराया जा सके और जेल में व्यवस्था बहाल की जा सके। बताया जा रहा है कि क़ैदियों ने पुलिस के साथ भी हाथापाई की जिसमें कई पुलिस कर्मी ओर सुपरिडैंट जेल घायल हुए है।

हालांकि, स्थिति को संभालने पहुंचे आला अधिकारियों पर भी उत्तेजित कैदियों के एक समूह ने हमला कर दिया। इस घटना में जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिदधू के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल किया है।