BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » कबड्डी मैच में आएं गैंगस्टरों ने फ़ोटो खिंचवाने का कहकर मारी सिर में गोलियाँ-मौत

कबड्डी मैच में आएं गैंगस्टरों ने फ़ोटो खिंचवाने का कहकर मारी सिर में गोलियाँ-मौत

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

पंजाब में एक बार फिर से कबड्डी मैच में गोलियाँ चलाई गई है, मोहाली के सोहाना में सोमवार को चलते कबड्डी मैच के बीच में फायरिंग हो गई। बोलेरो सवार लोगों ने गोलियां चलाईं। इसमें कबड्डी टूर्नामेंट को प्रमोट कर रहे युवक को गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मैच में सिंगर मनकीरत औलख भी आने वाले थे। वही बंबीहा गैंग पर हमले का शक है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला सेक्टर-82 के मैदान में सामने आया। यहां कबड्डी का मैच चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्हें पहले लगा कि पटाखे चल रहे हैं। करीब 6 राउंड फायरिंग हुई। उसके बाद हमलावर भाग गए।गोलियाँ कबड्डी टूर्नामेंट करवाने वाले राणा नाम के व्यक्ति को मारी गई है,जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जो उनके सिर में गोलिया मारी गई है जिनकी हालत नाज़ुक थी ओर बाद में उसकी मौत हो गई।  लोगों ने बताया कि दर्शकों के ऊपर से गोलियां चली हैं। लोगों ने बताया कि जब टीमें बाहर आई थीं, तब यह हमला हुआ है। घायल व्यक्ति के सिर और चेहरे पर गोलियां लगी हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और वेदवान स्पोर्ट्स क्लब सोहाना की तरफ से यह कबड्डी कप करवाया जा रहा था। यह मैच लाइव चल रहा था। इसलिए, गोलियों की आवाज वहां के कैमरे में कैद हुई है।”