BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर वेस्ट में एक बार फिर से गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है जहां पूर्व विधायक के चचेरे भाई के बेटे की हत्या कर दी गई है, पूर्व विधायक शीतल के बाद खुद अस्पताल के लिए पहुँच रहे है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक 17 साल का विकास था जो बस्ती दानिशमंदा इलाके में रहता था का अपनी गली में युवकों के साथ विवाद हुआ था जिन्होंने तेज़धार हथियारों से हमला करके उसका कत्ल कर दिया। घायल को जोशी अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां डाकटरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच जाँच में लग गई है। शीतल अंगुराल ने बताया कि विकास उनके परिवार से सबसे बड़ा था।









Users Today : 53