BREAKING NEWS

Home » Breaking » जिस बेटी के हाथ बाँधकर पिता ने फेंका नहर में,वो तीन महीने बाद निकली ज़िंदा,पढ़ें कैसे बची जान

जिस बेटी के हाथ बाँधकर पिता ने फेंका नहर में,वो तीन महीने बाद निकली ज़िंदा,पढ़ें कैसे बची जान

Screenshot

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

पंजाब के फिरोजपुर में पिता की नहर में फेंकी बेटी जिंदा निकल आई है। पिता ने 3 महीने पहले चुन्नी से हाथ बांधकर रात में उसे नहर में फेंका था। इसके बाद उसका वीडियो भी बनाकर वायरल किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया।फिर पुलिस तभी से लड़की को नहर में तलाश रही थी। अब वह अचानक मीडिया के सामने आ गई। उसने बताया कि वह जिंदा कैसे बची। लड़की ने कहा कि चुन्नी से उसके हाथ ढीले बंधे थे। जो आधा किमी दूर जाकर खुल गए। इसके बाद उसने नहर में सरिया पकड़ लिया और बाहर आ गई। उसने यह भी कहा कि मुझे नहर में फिंकवाने में मां का हाथ है। मैंने वायरल वीडियो देखा तो मां रो रही थी लेकिन ये सब झूठ है। पिता को जेल से बाहर निकालने के लिए मैं कोर्ट में जाऊंगी।

धक्का देते ही वह डूब गई, अंदर पानी में चुनरी से हाथ खुले:

लड़की ने बताया कि जैसे ही उसके पिता ने उसे नहर में धक्का दिया तो वह डूब गई। उसने बचने के लिए पैर चलाए। जैसे ही वह ऊपर आई तो उसे सांस लेने का वक्त मिला। इसके बाद वह फिर डूब गई। हाथ खोलने की कोशिश की जिससे एक हाथ चुन्नी से खुल गया। इस बीच उसका सिर नहर के अंदर एक सरिए से टकरा गया। इस पर उसने जोर से सरिया पकड़ लिया।

आधे घंटे तक सरिया पकड़कर जूझती रही:

लड़की ने बताया कि सरिया पकड़ने के बाद भी वह घबराई हुई थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। रात का टाइम था। नहर से कैसे बाहर निकला जाए। वह आधे घंटे तक नहर से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करती रही। किसी तरह से वह सरिए पर पैर टिकाने में कामयाब हो गई। इसके बाद नहर से बाहर निकल पाई।

पिता का नहीं, धक्का दिलाने में मां का कसूर:

नहर से जिंदा बची लड़की ने आरोप लगाया कि धक्का देने में उसके पिता का नहीं बल्कि मां का हाथ ज्यादा था। पिता का डॉक्टर के पास इलाज चल रहा था। पिता ने शराब पी रखी थी और दवा भी खाई थी। इससे वह नशे में था। मां ने पिता को मेरे खिलाफ उकसाया। जिससे पिता ने गुस्से में आकर मुझे धक्का दे दिया। मगर जब मैंने होश में आने पर वीडियो देखा तो पता चला कि वहां पर मां मेरे लिए रो रही है, लेकिन ये सच्चाई नहीं है।

बेटी के चरित्र पर शक करता था पिता
30 सितंबर को फिरोजपुर से इस घटना का वीडियो सामने आया था। जिसमें दिख रहा था कि मां की मौजूदगी में ही बेटी के दोनों हाथ बांधकर पिता नहर में फेंक देता है। वह 17 साल की बेटी के चरित्र पर शक करता था। पड़ोसियों का भी कहना था कि बेटियों को लेकर बाप बहुत सख्ती करता था। वारदात की जानकारी मृतका की बुआ ने पुलिस को दी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसने बेटी को कई बार समझाने की कोशिश की, पर वह उसकी बातों पर ध्यान नहीं दे रही थी तो उसने उसे मार डाला।”