BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
बेटी की डोली भेज घर आ रहे माँ बाप की रास्ते में मौत के बाद हैरान एक शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जहां लाशों की जेबों से पैसे ओर गहने चोरी होने की खबर है, जी हाँ ये मामला है पंजाब के लुधियाना रोड का जहां बेटी की शादी के बाद डोली भेजकर घर वापिस जा रहे थे कि इनौवा गाड़ी ट्रक के नीचे घुस गई जिसमें लड़की की माँ ओर पिता सहित चाची की मौत हो गई थी, इस हादसे के बाद शर्मसार करने वाला मामला सामने आया जब लाशों के पास से 15 तोले के क़रीब सोने के गहने ओर क़रीब चार लाख कैश लोग एक्सीडेंट के बाद चुरा ले गए, सिर्फ़ लाशों के पास शगुन के लिफ़ाफ़े वाला बैग ही बरामद हुआ।
पंजाब के लुधियाना में सड़क हादसे के दौरान परिवार के गहने और कैश निकाल लिए गए। परिजनों के मुताबिक 3-4 लाख कैश था, जिसमें 500-500 के नोटों के बंडल थे। इसके साथ महिला के गले से नेकलेस भी गायब मिला है।









Users Today : 1454