BREAKING NEWS

Home » Breaking » पंजाब सरकार का ऐलान-रेप ओर हत्या मामले के बाद मृतका की माँ को मिलेगी सरकारी नौकरी

पंजाब सरकार का ऐलान-रेप ओर हत्या मामले के बाद मृतका की माँ को मिलेगी सरकारी नौकरी

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

पंजाब सरकार के द्वारा जालंधर में रेप केस मामले में मृतका की माँ को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। महेंद्र भगत ने कहा कि किसी भी गए हुए को वापस नहीं लाया जा सकता। अब मां को अपने गुजारे के लिए किसी की तरफ न देखना पड़े इसलिए आने वाले दिनों में पक्की नौकरी दे दी जाएगी। इसके साथ ही उनका बेटा SDM आफिस आदमपुर में नौकरी करता है। उसका भी ट्रांसफर जालंधर कर दिया गया है, ताकि वह अपनी मां के साथ रह सके। इसके साथ सरकार परिवार को आर्थिक मदद भी देगी। जालंधर की सीपी धन प्रीत कौर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी पहुंचे और बच्ची को श्रद्धांजलि दी। संत समाज की तरफ से भी गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर बच्ची को श्रद्धांजलि दी जा रही है। निहंग सिंह जत्थे से पहुंचे निहंग सिंह ने कहा कि सरकारें ऐसे आरोपियों को हमें सौंपें। हम ऐसी सजा देंगे कि सिखों में फिर से बच्चियों की तरफ कोई आंख नहीं उठाएगा। उन्होंने कहा कि ये सरकारों की लापरवाही का नतीजा है कि आज गुरुघरों में तंबाकू तक पहुंच रहा है।