BREAKING NEWS

Home » Breaking » 13 साल बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

13 साल बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

Screenshot

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर में बीते रविवार मासूम बच्ची के साथ रेप ओर हत्या करने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कई अहम खुलासे हुए हैं। आरोपी रेप के प्रयास के दौरान लड़की के शरीर पर कई नाखून के निशान मिले है ओर उसके बाद लड़की के गले पर कई गहरे निशान है जिससे साफ है कि इस बच्ची की मौत गला घोटने से हुई है, इस मामले में पुलिस में एफ़आइआर दर्ज कर दी है पर एफ़आइआर में लापरवाही करने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी का नाम नहीं आया है जबकि चार पुलिस अधिकारियों मौके पर जिस घर में लड़की के साथ रेप हुआ वहा जांच करने गए थे पर वहा लड़की नही मिली जिसके बाद भी पुलिस ने उक्त पुलिस अधिकारियों पर कोई कारवाई नही की हालाँकि इस मामले में इलाके के एसीपी से लेकर इंस्पेक्टर तक के अधिकारी ज़िम्मेदार थे पर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, जिस कारण अभी तक किसी भा उच्चस्तरीय जांच के बाद ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले एसीपी से लेकर इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों पर कोई गाज नही गिरी।