BREAKING NEWS

Home » Breaking » पंजाब-आटो-बस में फ्री सफ़र करेंगे लोग-सीएम मान का ऐलान

पंजाब-आटो-बस में फ्री सफ़र करेंगे लोग-सीएम मान का ऐलान

BURNING NEWS✍️
श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर के नाम पर वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। अमृतसर साहिब, तलवंडी साबों और श्री आनंदपुर साहिब में श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से मुफ्त बस और ऑटो सेवा चलाई जाएगी, जिसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी।

“इसके अलावा, श्री आनंदपुर साहिब में नई हैरिटेज स्ट्रीट विकसित की जाएगी, जिससे शहर की संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व को आधुनिक सुविधाओं के साथ पेश किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि चरन गंगा स्टेडियम को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जाएगा और शहर की सरकारी दुकानों को एकसमान लुक में विकसित किया जाएगा।

“तीन पवित्र शहरों में फ्री बस/ऑटो सेवा: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब के शताब्दी समारोह में घोषणा की कि अमृतसर साहिब, तलवंडी साबों और श्री आनंदपुर साहिब इन तीनों पवित्र शहरों में पूरी तरह मुफ्त बस या ऑटो सेवा चलाई जाएगी। इसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी। सीएम ने कहा कि इन धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को अब यात्रा संबंधी कोई परेशानी नहीं होगी और सरकार पूरी सुविधा सुनिश्चित करेगी।”