BREAKING NEWS

Home » Breaking » यह घटना केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए शर्मनाक और पीड़ादायक है : मोहिंदर भगत

यह घटना केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए शर्मनाक और पीड़ादायक है : मोहिंदर भगत

BURNING NEWS✍️

पारस स्टेट क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद जालंधर में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। लोगों में गहरा रोष है और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाने के लिए केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत विशेष रूप से परिवार के निवास पर पहुंचे। उनके साथ जिला प्रधान अमृतपाल सिंह, संगठन इंचार्ज हरचरण सिंह संधू, डॉ. छाबड़ा, प्रिसिस सिंह, आईएस बग्गा, पार्षद पति सौरभ सेठ, दीपक संधू, गुरजीत घुम्मन सहित आम आदमी पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

सभी नेताओं ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुखद घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि यह घटना केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए शर्मनाक और पीड़ादायक है। हम पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हैं। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के तहत सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच को तेज गति से और निष्पक्ष तरीके से पूरा करने की मांग की, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी पीड़ित परिवार को हर संभव कानूनी, सामाजिक और नैतिक सहायता प्रदान करेगी।

अमृत पाल सिंह ने भी इस हृदय विदारक घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर दंड दिलाया जाए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है और नागरिकों ने एक स्वर में दोषियों के लिए कठोर कार्रवाई की मांग की है।